- Introduction of Computer (कम्प्यूटर एक परिचय)
- What Is Computer ( कम्प्यूटर क्या है) ?
- History & Generations इतिहास और पीढ़ियाँ
- Evolution of Computers & its applications
- Types of Computers -कम्प्यूटर के प्रकार
- The Motherboard – मदरबोर्ड
- CPU- सी.पी.यू.
- Computer Memory and storage कम्प्यूटर मेमोरी एवं स्टोरेज
- Input Devices
- Output Devices
- Basics of Hardware & Software
- Software – सॉफ्टवेयर्स
- Latest IT Gadgets- आईटी गैजेट्स
- Advantage And Disadvantage of Computer- कंप्यूटर के लाभ और हानियाँ
Types of Computers: From Desktops to Supercomputers
कम्प्यूटर के प्रकार: डेस्कटॉप से सुपरकंप्यूटर तक
- Analog
- Digital
- Micro
- Mini
- Main Frame
- Super
- Hybrid
- Detailed Descriptions
- Analog Computer
Computer has been categorized in the following parts wise…
कम्प्यूटर को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया गया है—
Analog Computer:
Analog Computers are used mostly in Medical Sciences. This very kind of computers work on continuous data values, for e.g. if you have to calculate the pressure or something similar then [this] kind of technology will be useful.
एनालॉग कम्प्यूटर का उपयोग ज्यादातर चिकित्सा विज्ञान में किया जाता है। इस तरह के कम्प्यूटर निरंतर डेटा वैल्यूज पर काम करते हैं, उदाहरण के लिए यदि आपको दबाव या कुछ इसी तरह की गणना करनी है तो इस प्रकार की तकनीक का होना उपयोगी होगा।
Digital Computer:
Digital Computers are the most commonly used computer on a digital technique which is widely used and preferred now-a-days. This kind of computers uses microprocessor technology which is quite digital and able to calculate and execute million of instruction within a second. This also comes under kind of categories as we can see downwards.
डिजिटल कम्प्यूटर एक डिजिटल तकनीक पर सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला कम्प्यूटर है जो आजकल व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है और पसंद किया जाता है। इस तरह के माइक्रो प्रोसेसर तकनीक का उपयोग करते हैं जो डिजिटल है और एक सेकंड में लाखों निर्देशों की गणना और क्रियान्वयन करने में सक्षम है। इन्हें भी चार श्रेणियों में बाँटा गया है जो निम्नलिखित हैं—
1. Micro Computer
The processor is very small so that called Micro processor and device is called Micro Computer. Micro Computer is single user device example: Desktop, Laptop, Palmtop, Notebook, PDA etc.
माइक्रो कम्प्यूटर : प्रोसेसर बहुत छोटा होने के कारण माइक्रो प्रोसेसर और डिवाइस को माइक्रो कम्प्यूटर कहा जाता है। माइक्रो कम्प्यूटर सिंगल यूजर डिवाइस का उदाहरण है— डेस्कटाप, लैपटाप, पामटॉप, नोटबुक, पीडीए इत्यादि।
2. Mini Computer
The processor of Mini Computer is small but larger than Micro processor. Mini Computer is multi user device generally used in designing company for commercial use.
मिनी कम्प्यूटर : मिनी कम्प्यूटर का प्रोसेसर छोटा किन्तु माइक्रो प्रोसेसर से बड़ा होता है। मिनी कम्प्यूटर मल्टी यूजर डिवाइस है जिसे आमतौर पर व्यावसायिक उपयोग के लिए डिजाइनिंग कम्पनी में उपयोग किया जाता है।
3. Mainframe
It has larger processor and multiuser device. Number of users is more than Mini Computer. This is multiuser and multitasking device mostly used in Metrology.
मेनफ्रेम : इसमें बड़ा प्रोसेसर और मल्टीयूजर डिवाइस होता है। यूजर्स की संख्या मिनी कम्प्यूटर से ज्यादा होती है। ये मल्टीयूजर और मल्टीटास्किंग डिवाइस है, जिसका उपयोग ज्यादातर मेट्रोलॉजी में किया जाता है।
4. Super Computer
The processor is biggest than other Computer and processing capacity is highest than other devices. It is Multi user fastest calculating device, generally used in nuclear science for calculation purpose. CRAY-I is the first Super Computer. India’s First Super Computer is PARAM-10000.
सुपर कम्प्यूटर : प्रोसेसर अन्य कम्प्यूटर की तुलना में सबसे बड़ा है और प्रोसेसिंग क्षमता अन्य डिवाइसों की तुलना में सबसे अधिक है। यह मल्टीयूजर, सबसे तेज गणना करने वाला डिवाइस है, जिसका उपयोग आमतौर पर गणना के उद्देश्य के लिए न्यूक्लियर साइंस में किया जाता है। CRAY-I पहला सुपर कम्प्यूटर है। भारत का पहला सुपर कम्प्यूटर PARAM-10000 है।
Hybrid Computer:
The kind of computer comes with both characteristics (digital and analog) are called hybrid. This is used there where it needs to calculate both the digital and analog data for e.g. In Hospitals.
हाईब्रिड कम्प्यूटर : कम्प्यूटर का प्रकार दोनों विशेषताओं (डिजिटल और एनालॉग) के साथ आता है, जिसे हाईब्रिड कहा जाता है। इसका उपयोग वहां किया जाता है जहां डिजीटल और एनालॉग डेटा दोनों की गणना करने की आवश्यकता होती है, जैसे अस्पताल में।
Characteristics of Computers (कम्प्यूटर की विशेषतायें)
Speed: Computer can perform any types of work with greater speed. It takes only few seconds for calculations that we take hours to complete.
स्पीड: कंप्यूटर अधिक स्पीड के साथ किसी भी प्रकार का कार्य कर सकता है। यह किसी गणना को सेकेंड से भी कम समय में कर सकता है, जबकि उस गणना को एक व्यक्ति घंटों में नहीं कर पायेगा।
Accuracy: Computers can do the calculations without errors and very accurately. A computer fault can occur only if the person has given incorrect input or instructions.
शुद्धता: कंप्यूटर बिना कोई गलती किये पूरी गणनाएं सही-सही कर सकता है। कंप्यूटर में कोई गलती तभी आ सकती है जब व्यक्ति द्वारा गलत इनपुट या निर्देश दिए गए हों।
Diligence: The computer can perform any task continuously without getting tired.
डिलीगेन्स: कंप्यूटर किसी भी कार्य को बिना थके लगातार कर सकता है।
Storage Capacity: Computer has a memory which can stores large amount of data for a long period of time as well as short period of time.
भंडारण क्षमता: कंप्यूटर में एक मेमोरी होती है जो बड़ी मात्रा में डेटा को लंबी अवधि के साथ-साथ कम समय के लिए भी स्टोर कर सकती है।
Versatility: Computers can perform multiple different tasks at the same time for e.g. Playing music and drafting your document and even you can print a page.
वर्सेलिटी: कंप्यूटर एक ही समय में कई अलग-अलग कार्य कर सकते हैं। उदाहरण के लिए म्यूजिक प्ले करना और अपने डॉक्यूमेंट को प्रारूपित करना और यहां तक कि आप एक पृष्ठ भी प्रिंट कर सकते हैं।
How to Start Up a Computer (कम्प्यूटर को कैसे स्टार्ट करें)
Here we will see and learn starting a computer system in some simple steps as follows…
(यहाँ हम कंप्यूटर सिस्टम शुरू करने के कुछ सरल चरणों को देखेंगे और सीखेंगे…)
- Connect the cables: Connect the power cable with the power socket at the rear panel of the computer system to supply power to the computer to get start. The Basic peripheral devices required to work on a computer must be connected with their ports like Mouse, Keyboard and Monitor etc.
केबल कनेक्ट करें: कंप्यूटर शुरू करने के लिए पावर सप्लाई देने हेतु कंप्यूटर सिस्टम के पिछले पैनल पर पावर सॉकेट के साथ पावर केबल कनेक्ट करें। कंप्यूटर पर काम करने के लिए आवश्यक बुनियादी पेरिफेरल डिवाइस जैसे माउस, कीबोर्ड और मॉनिटर आदि को उनके पोर्ट से जोड़ा जाना चाहिए। - Supply the Power: Supply the Power/Electricity to the computer system connected to an electricity board through an UPS.
पावर सप्लाई: यूपीएस (UPS) के माध्यम से बिजली बोर्ड से जुड़े कंप्यूटर सिस्टम को पावर/बिजली की आपूर्ति करें। - Press Power button: This is the switch button which does start the computer after being pressed.
पावर बटन दबाएं: यह वह स्विच बटन है जिसे दबाने के बाद कंप्यूटर स्टार्ट हो जाता है। - Wait for the computer to boot up: A screen showing a logo “Starting Windows” will appear – this is the initial ‘boot up’ screen. After the booting process, one screen will appear which is known as Desktop. Now you can perform any types of work like creating any folder or open any application or file on a computer.
कंप्यूटर के बूट होने की प्रतीक्षा करें: “Starting Windows” लोगो वाली एक स्क्रीन दिखाई देगी – यह शुरुआती ‘बूट अप’ स्क्रीन है। बूटिंग प्रक्रिया के बाद, एक स्क्रीन दिखाई देगी जिसे डेस्कटॉप के रूप में जाना जाता है। अब आप कंप्यूटर पर किसी भी तरह का काम कर सकते हैं जैसे कोई फोल्डर बनाना या कोई एप्लीकेशन या फाइल खोलना आदि।
Basic Applications of Computer (कम्प्यूटर के बेसिक एप्लीकेशन)
Computer is very useful in our day to day working. The basic applications of computer are:
(कम्प्यूटर हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है, कम्प्यूटर के बेसिक एप्लीकेशन निम्नलिखित है -)
- Word Processing: Word Processing software help us to do our day to day work smoothly like letter typing, making resume etc., it automatically corrects spelling and grammar mistakes.
वर्ड प्रोसेसिंग: वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर हमें अपने दिन भर के कामों को सुचारू रूप से करने में मदद करता है जैसे लेटर टाइपिंग, रिज्यूम बनाना आदि, यह स्वचालित रूप से स्पेलिंग और व्याकरण की गलतियों को ठीक करता है। - In banking: Now-a-days Net Banking is become popular. Most of the people do their banking work by using Net Banking.
- बैंकिंग में: वर्तमान समय में नेट बैंकिंग लोकप्रिय हो रही है। अधिकांश व्यक्ति अपना बैंकिंग कार्य नेट बैंकिंग का उपयोग करके करते हैं।Internet: You can connect your computer to any computer anywhere either in India or abroad. It is a global system to interconnected computer network. You can browse through much more information from Internet than you could do in a library.
इंटरनेट: इंटरनेट के माध्यम से आप अपने कम्प्यूटर को भारत तथा विश्व के किसी अन्य कम्प्यूटर के साथ जोड़ सकते हैं। यह कम्प्यूटर नेटवर्क को आपस में जोड़ने की एक वैश्विक प्रणाली (global system) है। इंटरनेट के माध्यम से आप लाइब्रेरी की अपेक्षा अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। - Hospitals: In hospital you will see that the records of patients related to name of patient, disease diagnosis etc. are stored in computer. By one click doctors knows about patient history.
हॉस्पिटल्स: हॉस्पिटल में आप देखेंगे कि रोगी के नाम, रोग निदान आदि से संबंधित मरीजों के रिकॉर्ड कंप्यूटर में संग्रहीत होते हैं। एक क्लिक से डॉक्टरों को मरीज के इतिहास के बारे में पता चलता है। - Digital video or audio composition: Computer makes easy Audio or video composition and editing any types of audio/video film. You can put special effects in action movies which are being created using computers.
डिजिटल वीडियो या ऑडियो कम्पोजिशन: कम्प्यूटर के द्वारा हम किसी भी प्रकार के ऑडियो या वीडियो को कम्पोज एवं एडिट कर सकते हैं। आप ऐसी एक्शन फिल्मों में विशेष प्रभाव डाल सकते हैं जो कंप्यूटर का उपयोग करके बनाई जा रही हैं। - Communication: You will aware about video calling chatting, e-mail etc. Computers let people communicate with each other through chatting, video calling, E-mail, E-learning etc.
कम्यूनिकेशन: आप वीडियो कॉलिंग चैटिंग, ई-मेल आदि के बारे में जानते होंगे। कंप्यूटर लोगों को चैटिंग, वीडियो कॉलिंग, ई-मेल, ई-लर्निंग आदि के माध्यम से एक-दूसरे से कम्यूनिकेट करने की सुविधा देते हैं। - Desktop publishing: Desktop publishing is the useful package for a common man. Now a day computer extensively used in Desktop publishing for designing of books, greeting card, marriage card, brochures, magazines etc.
डेस्कटॉप पब्लिशिंग: डेस्कटाप पब्लिशिंग सभी के लिए उपयोगी पैकेज है। इसके माध्यम से आप डिजाइनिंग से सम्बन्धित कार्य कर सकते हैं। वर्तमान समय में इसके माध्यम से किताबों की डिजाइन, ग्रीटिंग कार्ड, मैरिज कार्ड, ब्रोशर, मैगजीन इत्यादि सम्बन्धित कार्य किये जाते हैं। - Telecommunications: In telecommunication you will see mobile phones have software embedded in them for maintaining customer details. Now-a-days you can see any location and know how to reach that location. You can reserve your Air/Railway ticket on mobile phone.
टेलीकम्यूनिकेशन: टेलीकम्यूनिकेशन में आप देखेंगे कि ग्राहकों के डिटेल्स को बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन में सॉफ्टवेयर अंतर्निहित हैं। वर्तमान समय में मोबाइल फोन के द्वारा आप किसी भी स्थान का लोकेशन एवं वहाँ तक पहुँचने के मार्ग को देख सकते हैं। आप हवाई/रेल टिकट को मोबाइल फोन के द्वारा सुरक्षित कर सकते हैं।
Apart from above, computers are also use in Defence, E-learning, Medical Science, Playing game, Certificates, ATM Machine, Robots, News, Weather Analysis, Online booking etc.
(उपर्युक्त के अलावा, कम्प्यूटर का उपयोग रक्षा, ई-लर्निंग, चिकित्सकीय विज्ञान, खेल, प्रमाण-पत्र, ए.टी.एम. मशीन, रोबोट, समाचार, मौसम विश्लेषण इत्यादि में भी किया जा रहा है।)